टीबी पे चर्चा

Talking TB एक बहुभाषीय ऐप है जो कि TB पीड़ितों और उनके परिवार, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों की सहायता के लिए बना है। यह ऐप TB के मरीजों की ज़रूरत के हिसाब से बनाया गया है और ये चार भाषाओं (हिंदी, अंग्रेज़ी, गुजराती, मलयालम) में उपलब्ध है। ये TB के मरिजों और उनके परीवारों को बीमारी से जुड़ी जानकारी देता है।

यह TB पे चर्चा नामक एक बड़े प्रोग्राम का भाग है और इसमें मरीज़ों की शिक्षा के लिए फिल्म्स और उनके सहारे के लिये चीज़े शामिल है।

TB पे चर्चा शुरू करने के पीछे हमारा मकसद है TB पीडितों और उनके परिवारों को सशक्त करना ताकि वह TB से जानकारी और हमारी मदद के साथ लड़ सके। TB के उत्तरजीवीयो के नेतृत्व में चल रहे पहल होने के नाते हम ये समझ सकते हैं कि TB पीड़ित व्यक्ति व समुदाय अकसर TB के सामान्य आयाम जैसे कि इलाज, पोषण, साइड इफेक्ट्स, और पूर्वाग्रह से कैसे निपटें इसके ज्ञान के अभाव से जूझते हैं। इस प्रोग्राम के माध्यम से हम TB के बारे में ज़रूरी जानकारी उपलब्ध कराना चाहते हैं।